HomeBiharभोजपुर के छात्र ने BHU के हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या,...

भोजपुर के छात्र ने BHU के हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एक छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार रात की बताई जा रही है. घटना की जानकारी से इलाके में हड़कंप का माहौल है. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है. मृतक भोजपुर का रहने वाला था.

मामला BHU के भीमराव अंबेडकर छात्रावास का है. जहां हॉस्टल के रुम नंबर 57 में बीती रात प्रेमशंकर नाम के 25 वर्षीय छात्र ने फांसी लगा ली. मृतक छात्र बीएचयू के फैकल्टी ऑफ लॉ में एलएलएम प्रथम वर्ष का छात्र था. वह बिहार के आरा भोजपुर स्थित आनंद नगर पिपरिया रोड का रहने वाला था. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

हॉस्टल के छात्रों ने बताया कि आज सुबह जब छात्र प्रेम शंकर का दरवाजा नहीं खुला, तो दोस्तों ने दरवाजा खटखटाया. इसके बाद फोन मिलाया गया, वहां भी जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो खिड़की खोल कर छात्रों ने कमरे में देखा. जहां प्रेम शंकर पंखे के सहारे फांसी पर लटका हुआ था. उसके बाद छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड और लंका पुलिस सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर सर सुंदरलाल अस्पताल भेज दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home