HomeBiharसैफई पहुंचकर चिराग पासवान ने मुलायम सिंह को किया नमन, अखिलेश यादव...

सैफई पहुंचकर चिराग पासवान ने मुलायम सिंह को किया नमन, अखिलेश यादव से भी की मुलाकात

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के संरक्षक रहे दिवंगत मुलायम सिंह के पैतृक गांव सैफई में पहुंचकर चिराग पासवान ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान चिराग पासवान ने अखिलेश यादव से भी मुलाकात की. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रमुख चिराग ने अखिलेश यादव को दुख की घड़ी में ढांढस भी बंधाया.

चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी के पैतृक गांव सैफई में उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. साथ ही उनके पुत्र उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी एवं उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का अस्थि कलश लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज और हरिद्वार में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया. उनके साथ तमाम सांसद और विधायक गंगा के तट पर पहुंच कर पूरे विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया और अस्थियां विसर्जित की थीं. विसर्जन के बाद भी सैफई में मुलायम सिंह का तैल चित्र लगाकर लोग उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर रहे हैं. इसी कड़ी में चिराग पासवान ने भी उन्हें सैफई पहुंचकर नमन किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home