HomeBiharगया कोडरमा के बीच ट्रेक्शन तार टूटा, ठीक करने में जुटे कर्मी,...

गया कोडरमा के बीच ट्रेक्शन तार टूटा, ठीक करने में जुटे कर्मी, सुबह पांच से आठ बजे तक परिचालन बाधित

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: गया -कोडरमा रेल खंड के गुरपा – पहाडपुर स्टेशन के बीच गुरूवार की सुबह रेल हादसा टल गया. हालांकि घटना में तीन घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा। गुरूवार की सुबह करीब पांच बजे कोडरमा की ओर से आ रही मालगाड़ी के इंजन का पेट्रो बगबंधवा के पास पोल संख्या 426/ 21-23 के बीच टूट गया.

वहीं घटना में पेट्रो के चपेट में आने से पांच सौ मीटर तक ओवर हेड तार भी क्षतिग्रस्त ग्रस्त हो गया. जिसके कारण अप रेल खंड पर बिजली सप्लाई बंद हो गया। वहीं सप्लाई बंद होते ही दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी भी मौके पर ही खड़ी हो गयी.

घटना की सूचना मालगाड़ी के चालक के द्वारा रेलवे कंट्रोल को दी गई. सूचना मिलते ही पहाड़पुर स्टेशन से टरैकसन टीम ने मौके पर पहुंचकर मरमती कार्य शुरु कर दिया. करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद टूटे तार को ठीक किया जा सका. वहीं दूसरे इंजन के सहारे दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी को पहाड़पुर स्टेशन लाया गया. उसके पेट्रो को ठीक करने में रेलकर्मी जुटे हुए हैं.

घटना के कारण अप रेलखंड पर 8:00 बजे तक परिचालन पूरी तरह बाधित रहा. इस दौरान विभिन्न स्टेशनों पर मालगाड़ी एवं एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही।टीआर मिथलेश प्रसाद ने बताया कि घटना सुबह 4 .59 में हुई थी.उनहोनें ने बताया कि इंजन में लगे पेट्रो की पिन निकल जाने कारण पेट्रो लूज हो गया था. जिसके कारण ओवर हेड तार के चपेट में आने से पेट्रो क्षतिग्रस्त हो गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home