HomeBiharबिहार के 5 जिलों में भारी वर्षा की संभावना, यहां जानें राजधानी...

बिहार के 5 जिलों में भारी वर्षा की संभावना, यहां जानें राजधानी पटना समेत अपने शहर का मौसम

लाइव सिटीज, पटना: मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में बुधवार (28 जून) को हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है. वहीं प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इन पांच जिलों में मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार शामिल हैं. इनमें एक-दो जिलों में वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की ओर से दक्षिण बिहार के कई जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना समेत दक्षिण मध्य भाग के जिलों में बहुत हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है लेकिन तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी. मौसम विभाग की ओर से बुधवार की सुबह छह बजे चेतावनी दी गई कि अगले एक-दो घंटे में राजधानी पटना, नालंदा, सारण और वैशाली जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. 48 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं सतही हवा झोंके के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.

इनमें जहानाबाद, दरभंगा, सहरसा, नालंदा, गोपालगंज, सीवान, मधुबनी, रोहतास, पश्चिम चंपारण, औरंगाबाद, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, सुपौल, अरवल, सारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, वैशाली और पटना जिले के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई है.

सबसे अधिक बांका के बेलहर में 27.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. मधेपुरा में 15.2 मिमी, जमुई में 14.4, मुंगेर में 13.2, बेगूसराय में 10.4, गया में 7.6, नवादा में 7, भागलपुर में 5.4 और कटिहार में 5.2 मिलीमीटर बारिश हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home