HomeBiharसुशील कुमार मोदी के बयान पर भड़के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन...

सुशील कुमार मोदी के बयान पर भड़के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, कह दी ये बड़ी बात

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के एक बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भड़क गए हैं. शुक्रवार को ललन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सुशील मोदी पर हमला बोला और उनके बयान को झूठा बताया. ललन सिंह ने रघुराम राजन कमेटी को लेकर बीजेपी को बड़का झूठा पार्टी कह दिया. आज ही सुशील कुमार मोदी ने इस पर एक बयान दिया था.

ललन सिंह ने शुक्रवार को सुशील कुमार मोदी को टैग करते हुए लिखा- “झूठ बोलकर पार्टी के आकाओं को खुश करने के लिए कम से कम बिहार के भविष्य का सौदा तो मत कीजिए. 2007 में रघुराम राजन कमेटी का गठन नीतीश कुमार जी ने नहीं तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी ने किया था..! रघुराम राजन कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बिहार को सबसे कम विकसित राज्य बताया और नीति आयोग ने भी अपनी हालिया रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है फिर भी आप बिहारवासियों के अधिकार के विरुद्ध बात कर रहे हैं, बिहार और अन्य पिछड़े राज्यों के लोग न आपको माफ करेंगे न ही आपकी पार्टी को….!”

सुशील कुमार मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा किया था उसी में दूसरी बार गवाही के लिए आज शुक्रवार को वो कोर्ट पहुंचे थे. यहां से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार भी केंद्र में मंत्री रहे हैं उस वक्त विशेष राज्य के दर्जा की याद नहीं थी? नीतीश कुमार ने ही रघुराम राजन कमेटी का गठन किया था. उस कमेटी ने कह दिया था कि स्पेशल कैटेगरी जैसा कोई राज्य भारत में नहीं है. नीतीश कुमार कुछ न कुछ बोलते रहते हैं मीडिया में बने रहने के लिए. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home