HomeBiharबीजेपी का सासाराम में महाधरना, सम्राट चौधरी ने CM नीतीश को दी...

बीजेपी का सासाराम में महाधरना, सम्राट चौधरी ने CM नीतीश को दी है चुनौती

लाइव सिटीज, सासाराम: बिहार हिंसा में बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. भगवा पार्टी ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी बुधवार (3 मई) को सासाराम में महाधरना पर बैठने वाली है. बीजेपी का यह महाधरना सुबह 11 बजे से शुरू होने वाला है. इस धरना में पार्टी के बड़े नेता रहेंगे. 

धरना से पहले ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी दी है रोक दिखाएं. नीतीश कुमार को चैलेंज करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा है कि सासाराम में 3 मई को धरने पर बैठेंगे तो 5 मई को बिहार शरीफ भी जाएंगे. सरकार में अगर हिम्मत है तो रोक कर दिखाएं. उन्होंने नीतीश सरकार के इशारे पर जवाहर प्रसाद को फंसाया जा रहा है. जवाहर प्रसाद ने हिंसा के तुरंत बाद एनआईए जांच की मांग की भी थी. 

सम्राट चौधरी ने यह कहा है कि सासाराम में हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के कारण एक महीने बाद पुलिस ने जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है, इसका मतलब है कि नीतीश सरकार उन्हें झूठा फंसाने षड़यंत्र रच रही है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को रद्द कराने के लिए ही हिंसा कराई गई. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home