HomeBiharबिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी, तय हुआ नया वेतनमान, पढ़ें पूरी...

बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी, तय हुआ नया वेतनमान, पढ़ें पूरी डिटेल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार ने शिक्षकों का नया वेकर दिया है. काफी दिनों से इसको लेकर शिक्षक अभ्यर्थी उम्मीद लगाए बैठे थे. सरकार ने शुक्रवार को बिहार सरकार राज्य में नए नियम के तहत शिक्षक बनने वालों के लिए अलग अलग स्लैब में वेतन निर्धारण कर दिया. शिक्षा विभाग की ओर से भी इसपर आज मुहर लगा दी है.

इसके साथ ही शिक्षकों की सैलरी का स्लैब तय कर दिया है. इसके लिए स्लैब को चार श्रेणी में बांटा गया है. जिसमें सबसे कम वेतन 25 हजार और सबसे ज्यादा 28 हजार रुपए तय किए गए हैं.

नए नियुक्त होने शिक्षकों में कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षकों को प्रतिमाह 25 हजार रुपए वेतन के तौर मिलेंगे. वहीं कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों को प्रतिमाह 28 हजार रुपए, 9वीं से 10वीं तक के शिक्षकों को प्रतिमाह 31 हजार और 11वीं से 12वीं तक के शिक्षकों को हर महीने वेतन के तौर पर 32 हजार रुपए मिलेंगे.

वहीं इसके अलावा नए नियुक्त होने वाले शिक्षकों को वेतन के अतिरिक्त भत्ते का लाभ भी मिलेगा.हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से तैयार इस प्रस्ताव पर बिहार कबिनेट की मुहर लगनी है. माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home