HomeBiharगया में महिला ने तीन मासूम बच्चों के साथ की आत्महत्या, जांच...

गया में महिला ने तीन मासूम बच्चों के साथ की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, गया: बिहार के गया में बड़ी घटना सामने आई है. एक महिला ने घरेलू कलह से ऊबकर अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जान दे दी. घटना गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाना क्षेत्र की बताई जाती है. घटना की जानकारी के बाद इमामगंज डीएसपी मनोज राम घटनास्थल पहुंचे और जांच में जुट गए हैं.

जानकारी के अनुसार मैगरा थाना के पनछंद गांव में इस तरह की घटना सामने आई है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संंतन मांझी की बहू मालती देवी ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली. घटना का कारण घरेलू कलह बताया जाता है. हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर घटना और आत्महत्या के तरीके की पुष्टि नहीं की गई है.

घटना की जानकारी के बाद इमामगंज डीएसपी मनोज राम और मैगरा थानाध्यक्ष घटनास्थल की ओर रवाना हो गए. इस संबंध में इमामगंज डीएसपी मनोज राम ने बताया कि मैगरा थाना क्षेत्र के पनछंद गांव में एक महिला द्वारा अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने की बात सामने आई है. इसकी जानकारी मिलने के बाद वह घटनास्थल के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home