HomeBiharअमित शाह को जीतनराम मांझी का जवाब-नीतीश कुमार ने भाईचारा कायम रखने...

अमित शाह को जीतनराम मांझी का जवाब-नीतीश कुमार ने भाईचारा कायम रखने के लिए BJP से नाता तोड़ा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने वाला है. ये दो सीट मोकामा और गोपालगंज है. इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियां तैयारी में भी जुट गई हैं. बीजेपी ने पहले ही अपने उम्मीदवार की घोषणा कर चुकी है. वहीं, अब महागठबंधन ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. मोकामा से नीलम देवी और गोपालगंज से मोहन प्रसाद गुप्ता के नामों का ऐलान किया है.

इस दौरान जीतनराम मांझी ने बेजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राजनीति में समझौता होते रहता है. बीजेपी भी कभी नीतीश कुमार के साथ गई थी, कभी लालू यादव का साथ दिया था. लालू प्रसाद भी कभी कांग्रेस के धुर विरोधी थे. आज देश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का खतरा है जो भाजपा करती है. भाईचारा संकट में है, नीतीश कुमार ने प्रदेश में भाईचारा कायम रखने के लिए भाजपा से नाता तोड़ा है.

जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि सभी लोग आज अपनी सुविधा के अनुसार बातें कह रहे हैं. आज वह नीतीश कुमार पर टिप्पणी कर रहे हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि वह कल क्यों नीतीश कुमार को समर्थन कर रहे थे. यह सत्ता का खेल है यह राजनीति है. जहां तक जयंती मनाने का और सम्मान देने का सवाल है तो यह हम सभी का कर्तव्य है कि अपने महापुरुषों की जयंती पर उन्हें याद करें और सम्मान दें. महापुरुषों को सम्मान देने के लिए अगर अमित शाह आए हैं तो अच्छी बात है लेकिन यदि वह नीतीश कुमार पर टिप्पणी कर रहे हैं तो यह बेईमानी है.

आपको बता दें की बिहार उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के तरफ से सयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. इसमें ‘हम’ प्रमुख ने जीतन राम मांझी मीडिया को संबंधित किया. इस दौरान उन्होंने दोनों सीटों के लिए उम्मीदवार के नामों का ऐलान किए. महागठबंधन के तरफ से मोकामा से नीलम देवी और गोपालगंज से मोहन प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है. दोनों सीटों पर राजद के उम्मीदवार हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home