HomeBiharपूर्णिया SP के 8 ठिकानों पर रेड : अब तक 72 लाख...

पूर्णिया SP के 8 ठिकानों पर रेड : अब तक 72 लाख कैश बरामद, मंगवाई नोट गिनने की मशीन

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से आ रही है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने पूर्णिया के एसपी दयाशंकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार की सुबह से छापेमारी शुरू की है. पटना और पूर्णिया में कुल 8 ठिकानों पर ये छापेमारी चल रही है. आय से तकरीबन 72 लाख रुपए से अधिक का मामला प्रथम दृष्टया सामने आने के बाद आईपीएस अधिकारी दयाशंकर के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. अधिकारियों ने नोट गिनने और सोना-चांदी तौलने वाली मशीन भी मंगवाई गई है, ताकि बरामद की गई संपत्ति का आकलन किया जा सके.

बता दें कि पूर्णिया एसपी दयाशंकर के कई ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी मंगलवार सुबह से ही जारी है. पूर्णिया एसपी आवास, सदर थाना प्रभारी संजय कुमार आवास और पुलिस लाइन में यह कार्रवाई की जा रही है. एसवीयू की टीम आय से अधिक संपत्ति मामले में ये कार्रवाई की है.

विशेष निगरानी विभाग के एडीजी नय्यर हसनैन खान के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार साल 2016 में इनके द्वारा कई तरह से आय से अधिक पैसे कमाए गए थे, जिसके बाद इनके खिलाफ आय से 65 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है. इसी मामले में इनके ठिकानों पर विशेष निगरानी विभाग की छापेमारी की गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home