HomeBiharमहागठबंधन की सरकार पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- इस वजह से नहीं...

महागठबंधन की सरकार पर बरसे योगी आदित्यनाथ, कहा- इस वजह से नहीं हो रहा बिहार का विकास

लाइव सिटीज, छपरा: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंति पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में जेपी के पैतृक गांव सारण जिले के सिताब दियारा पहुंचे. जहां उन्होंने जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया. प्रतिमा अनावरण के बाद आम सभा का आयोजन किया गया. अमित शाह के साथ सीएम योगी भी मौजूद थे.

अपने संबोधन में यूपी के मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला.जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं गृह मंत्री अमित शाह का बिहार और यूपी की जनता की ओर से अभिनंनदन करता हूं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में क्रां‍ति की लौ जलाई थी.

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन की सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों में योग्यता की कोई कमी नहीं है. यहां के लोगों में असीम क्षमता है. लेकिन जेपी और लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोगों के चलते यहां के युवा लाचार हैं. योगी ने आगे कहा कि बेइमानी व भ्रष्‍टाचार बिहार की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने से रोक रही है. राजनीति का आपराधीकरण बिहार के विकास में बाधक है.

बता दें कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली में आयोजित उनके जयंती समारोह में अमित शाह के अलावे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय समेत बिहार और यूपी बीजेपी के कई वरीय नेता मौजूद रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home