HomeBiharपीएम मोदी को केरल में जान से मारने की धमकी, खुफिया एजेंसियों...

पीएम मोदी को केरल में जान से मारने की धमकी, खुफिया एजेंसियों की जांच तेज

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. इस संबंध में एक पत्र बीजेपी प्रदेश कार्यालय को प्राप्त हुआ है. इसे गंभीरता से लेते हुए केरल पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है.

भाजपा प्रदेश कमेटी कार्यालय में पहुंचे पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के केरल दौरे के दौरान आत्मघाती हमला करेंगे. पीएम मोदी का विभिन्न सार्वजनिक समारोहों में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर 24 अप्रैल तक केरल पहुंचने का कार्यक्रम है. धमकी भरा पत्र एर्नाकुलम के मूल निवासी जोसेफ जॉन नाडुमुथमिल के नाम से आया है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह पहले भाजपा राज्य समिति कार्यालय में पत्र प्राप्त हुआ था और नेतृत्व ने इसे केरल पुलिस प्रमुख को सौंप दिया था. मामला आज सुबह प्रकाश में आया. जल्द ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र द्वारा केरल को आवंटित वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित कई अन्य कार्यक्रमों के लिए केरल आ रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home