HomeBiharमहागठबंधन को दो सीटों का नुकसान, भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, दूसरे...

महागठबंधन को दो सीटों का नुकसान, भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी, दूसरे नंबर पर जदयू

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक की पांच सीटों पर 31 मार्च को चुनाव हुए थे. इस चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए. इस चुनाव में बीजेपी को दो सीटों पर जीत मिली. इसके साथ ही बीजेपी बिहार के उच्च सदन की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. दो सीटों पर जीत के साथ ही सदन में बीजेपी की संख्या 25 हो गई. वहीं जेडीयू के सदन में अभी भी 23 सदस्य ही हैं.

इस चुनाव में सबसे रोचक और कड़ा मुकाबला गया स्नातक सीट पर देखा गया. इस सीट में मगध  और  शाहाबाद के आठ जिले समाहित हैं. इन आठ जिलों के 43 विधायकों में 40 महागठबंधन के विधायक हैं. इसके बावजूद बीजेपी ने गया की शिक्षक सीट पर जेडीयू को हरा दिया. 

वहीं गया की स्नाातक सीट पर बीजेपी के अवधेश नरायण सिंह ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे डॉ पुनीत कुमार को मात दे दी. अवधेश नारायण सिंह प्रथम वरीयता की गिनती में 158 वोट से आगे रहे. वहीं, दूसरी वरीयता की 7वीं राउंड की गिनती के बाद उन्होंने 493 मतों से आगे बढ़कर जीत हासिल कर ली.

बता दें कि बिहार विधान परिषद में कुल सीटों की संख्या 75 है. इसमें से 25 बीजेपी, 23 राजद, 4 कांग्रेस, 1, सीपीआई, 1 हम, 6 निर्दलीय और 1 सीट लोजपा के पास है. वहीं उपेंद्र खुशवाहा के इस्तीफा देने के बाद से एक सीट खाली है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home