HomeBiharबिहार में आंधी-पानी के आसार, ओलावृष्टि के साथ वज्रपात की संभावना

बिहार में आंधी-पानी के आसार, ओलावृष्टि के साथ वज्रपात की संभावना

लाइव सिटीज, पटना: मार्च के महीने में अंतिम समय में एक बार फिर मौसम बदल सकता है. इसी महीने कुछ दिन पहले सावन-भादो जैसा मौसम हो गया था. अब फिर कुछ ऐसा ही संकेत मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से जानकारी दी गई कि आज बुधवार से अगले 24 घंटे में बिहार में मध्यम स्तर की बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ वज्रपात की संभावना है.

30 और 31 मार्च को प्रदेश के कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है. रामनवमी 30 मार्च को है और मौसम खराब रहा तो जिन जगहों पर व्यापक रूप से तैयारी की गई है वहीं असर पड़ सकता है.

मौसम विभाग की ओर से आम लोगों और किसानों को चेतावनी दी गई है कि वे सावधानी बरतें. खेत में काम करने के दौरान किसान सावधान रहें. मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को बिहार के दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व भागों के कुछ-कुछ स्थानों पर तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. 

एक अप्रैल को पूरे बिहार में मौसम की स्थिति बेहद खराब हो सकती है. एक अप्रैल को प्रदेश में कहीं-कहीं 50 से 60 एमएम तक बारिश हो सकती है. हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. ओलावृष्टि भी हो सकती है. दो अप्रैल को मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home