HomeBiharबिहार में अपराधी बेखौफ, सहरसा में कोर्ट के अंदर कैदी की गोली...

बिहार में अपराधी बेखौफ, सहरसा में कोर्ट के अंदर कैदी की गोली मारकर हत्या

लाइव सिटीज, सहरसा: बिहार में अपराधी बेखौफ हैं. इतने बेखौफ कि वह कोर्ट में दिनदहाड़े हत्या को अंजाम दे रहे हैं. बिहार के सहरसा में अपराधियों ने कोर्ट के अंदर कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी. यहां पेशी के लिए लाए गए कैदी को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया. कोर्ट जिसे हाई सिक्योरिटी जोन कहा जाता है वहां दिनदहाड़े हुई घटना के बाद हड़कंप मच गया.

बताया जाता है की मंगलवार को पेशी के लिए लाए गए एक कैदी को हाजत ले जाया जा रहा था इस दौरान वहां तीन-चार की संख्या में आए अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद कैदी को कई गोलियां लगी और वह वहीं गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गोलीबारी के शिकार हुए कैदी की पहचान प्रभाकर कुमार के रूप में हुई है. प्रभाकर हत्या और आर्म्स एक्ट में मामले में जेल में बंद था. मंगलवार को उसे इस मामले में पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था. जहां वहां अपराधियों की गोली का शिकार हो गया.

इस वारदात के बाद एसपी लिपि सिंह मौके पर पहुंची. घटना के बारे में सहरसा की SP लिपि सिंह ने बताया कि कैदी को गोली मारकर भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से पिस्टल और पांच गोली बरामद हुआ है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home