HomeBiharहाइवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर, बाइक सवार तीन लोगों की...

हाइवा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

लाइव सिटीज, मधुबनी: बिहार के मधुबनी में भीषण सड़क हादसा हुआ है.हाईवा और बाइक के आमने-सामने की टक्कर में तीन बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है. घटना मंगलवार रात लौकही थाना क्षेत्र के एनएच 104 सड़क पर धबही चौक के पास घटी है. टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई.

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना लोकही थाना पुलिस को दी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों अनुमंडल अस्पताल फुल्परास पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कानूनी कार्रवाई करने के बाद सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. मृतक की पहचान मंशापूर्ण निवासी बबलू ठाकुर के 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ठाकुर, नवीन झा के 24 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार झा और आशुतोष कुमार के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि राहुल और आलोक अपने दोस्त आशुतोष कुमार को लेने के लिए पहुंचे थे और उसे लेकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक इस हादसाे का शिकार हो गए जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home