HomeBiharमंत्री सुरेंद्र राम की फिसली जुबान, महागठबंधन की जगह NDA को जिताने...

मंत्री सुरेंद्र राम की फिसली जुबान, महागठबंधन की जगह NDA को जिताने की अपील कर दी

लाइव सिटीज, आरा: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए आरा में महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की जुबान फिसल गई. उन्होंने महागठबंधन की बजाय एनडीए की जीत की अपील कर दी. महागठबंधन की तरफ से विधान परिषद के गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजीव श्याम और गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पुनीत कुमार चुनावी मैदान में हैं. इस दौरान महागठबंधन के नेता अपने उम्मीदवारों की सुनिश्चित कराने के लिए खूब जोर लगा रहे हैं.

इसी सिलसिले में मंगलवार को मंत्री सुरेंद्र राम और मंत्री जितेंद्र राय ने भोजपुर का दौरा किया. जहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरेंद्र राम ने कहा कि एनडीए के अच्छे उम्मीदवार को जिताएं.

दरअसल, महागठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद महागठबंधन के नेता प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान दोनों मंत्रियों के साथ जिले के जगदीशपुर विधायक राम विष्णु लोहिया, शाहपुर विधायक राहुल तिवारी और आरजेडी के जिला अध्यक्ष बीरबल यादव भी मौजूद थे. पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री सुरेंद्र राम ने संजीव श्याम और पुनीत कुमार के लिए वोट की अपील कर रहे थे.

इसी दौरान बोल पड़े कि इस बार एनडीए के प्रत्याशियों को जिताएं. हालांकि बोलने के तुरंत बाद खुद को संभालते हुए वापस अपनी बात पर आए और महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की. सुरेंद्र राम की जुबान से जैसे ही एनडीए के लिए जीत का शब्द निकला, वैसे ही मंत्री जितेंद्र राय और अन्य विधायक उनका चेहरा देखने लगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home