HomeBiharपटना कॉलेज में लगी भीषण आग, लाइब्रेरी की किताबें जलकर राख

पटना कॉलेज में लगी भीषण आग, लाइब्रेरी की किताबें जलकर राख

लाइव सिटीज, पटना: अशोक राज पथ स्थित पटना कॉलेज के एडी ब्लॉक में में मंगलवार (28 मार्च) की सुबह भीषण आग लग गई. आग की तेज लपटों ने लाइब्रेरी के साथ-साथ बीबीए विभाग को भी अपनी चपेट में ले लिया. भीषण अगलगी देखकर कैंपस में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि लाइब्रेरी की लगभग पूरी किताब जल गई है.

छठ पर्व पर सुबह अर्घ्य देकर वापस आने वाले कुछ लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी. इसके बाद दमकल की चार गाड़ी पहुंची. स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. आग पर काफी मशक्कत के बाद थोड़ा काबू पाया गया. 

पटना कॉलेज कैंपस में स्थित वाणिज्य कॉलेज के मैनेजमेंट के प्रोफेसर डॉ. विनीत सिंह ने बताया कि पटना कॉलेज के एडी ब्लॉक में आग लगी है. इससे लाइब्रेरी की सभी किताबें, कंप्यूटर, कॉलेज के जरूरी कागजात सहित काफी सामान जलकर राख हो गए. घटना लगभग 6:30 बजे सुबह की बताई जा रही है. आग का कारण मुख्य रूप से शॉर्ट सर्किट ही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home