HomeBiharआरा में खैनी नहीं देने पर दो पक्षों में खूनी झड़प, खूब...

आरा में खैनी नहीं देने पर दो पक्षों में खूनी झड़प, खूब बरसे लाठी-डंडे, एक की मौत और 4 घायल

लाइव सिटीज, आरा: भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महादलित टोले में खैनी मांगने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट में एक युवक की मौत हो गई. चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा. शनिवार की देर रात की घटना है. दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले हैं.

मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी साधु मुसहर के पुत्र महेश मुसहर रूप में की गई है. सभी घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा कि महेश अपनी बहन के घर आया था. देर रात खैनी मांगने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष में जम कर लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी. मारपीट में महेश समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. महेश की मौत हो गई.

घटना के सूचना मिलते थाना प्रभारी विलास पासवान मौके पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा अस्पताल भेज दिया. पुलिस घटना के बाद अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home