HomeBiharकेंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, बोले- हिंदू बेटियों का अपमान करने वालों...

केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, बोले- हिंदू बेटियों का अपमान करने वालों के हाथ काट देंगे

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी के लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि ‘सनातन धर्म की बेटियों’ का अपमान करने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे. उन्होंने शनिवार को कहा सनातन धर्म की बेटियां हमारे देश की बेटियां हैं, जो उनकी शान और मयार्दा से खिलवाड़ करेगा, मैं उनके हाथ काट दूंगा. फिर भी, अगर आरजेडी के नेताओं को लगता है कि वह अपनी बेटियों (शादी के लिए) दूसरे समुदाय के लोगों को देंगे, तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं. भारत हिन्दू देश है और रहेगा. 

मंत्री की यह टिप्पणी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक भाई वीरेंद्र के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था, भाजपा नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की बेटियों की शादी मुस्लिम पुरुषों से हुई थी. भाई वीरेंद्र ने यह भी कहा कि बीजेपी नेताओं को अपनी बेटी को मुसलमानों से बचाना चाहिए. 

उस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के एक अन्य नेता और एमएलसी संतोष सिंह ने कहा, आरजेडी नेता मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं. अगर कोई मुस्लिम युवक हिंदू समुदाय की बेटियों की ओर उंगली उठाएगा तो मैं उसकी उंगली काट दूंगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home