HomeBiharतीन की मौत ,10 से ज्यादा घायल : रोहतास में तेज गति से...

तीन की मौत ,10 से ज्यादा घायल : रोहतास में तेज गति से जा रही पिकअप वैन दुर्गावती डैम में पलट गई

लाइव सिटीज, रोहतास: बड़ी खबर रोहतास जिले से है…जहां एक साथ तीन की मौत से हड़कंप मच गया है.मिली जानकारी के अऩुसार एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दुर्गावती डैम में पलट गई,जिसकी वजह से तीन सवार की मौके पर मौत हो गई जबकि एक दर्जन से लोग घायल हैं

जिसमें सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे कई यात्रियों को डैम से बाहर निकाला है.इस भीषण हादसे में कई घायलों की पहचान हो गई है. घायलों में उमा देवी 27 साल, लक्ष्मीनर देवी 29 साल, जूही 23 साल, सूर्यकांती कुमारी 22 साल, दीपू कुमार 10 साल, अंशु कुमार 15 साल, प्रिति कुमारी 17 साल, मनीकालो देवी 45 साल, सरस्वती देवी 40 साल, नेहा कुमारी 25 साल, अंजनी कुमार 16 साल, मनोज कुमार 32 साल और अन्य शामिल हैं. सभी घायल काराकाट थाना क्षेत्र के रेड़िया, मुहवारी, तेलारी, लखनौल, गेरा, तुर्की सकला बाजार आदि गांवों के हैं.

घटना के संबंध में घायल कई लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना सुबह के करीब छह बजे के आसपास की है. महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं का ग्रुप गुप्ता धाम जा रहा था. इसी दौरान दुर्गावती नदी में पिकअप वैन पलट गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी फिर राहत-बचाव शुरू हुआ. चेनारी थाना क्षेत्र की ये घटना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home