HomeBiharमोतिहारी में NIA का छापा, PFI के 3 संदिग्धों को लिया हिरासत...

मोतिहारी में NIA का छापा, PFI के 3 संदिग्धों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

लाइव सिटीज, मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में एनआईए की टीम ने दबिश दी है. एनआईए पटना और रांची की टीम ने शनिवार को अहले सुबह जिला के चकिया थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. जिला पुलिस के सहयोग से एनआईए ने चकिया के कुअवां गांव में छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है. सभी को किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है.

इस पूरे मामले को लेकर एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पटना और रांची एनआईए की टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से चकिया के कुअवां गांव में छापेमारी की है. जिसके बाद एनआईए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एनआईए ने मामले में जिला पुलिस से सहयोग मांगा था. किस मामले में छापेमारी हुई है, उसका कारण बताना मुश्किल है. वहीं हिरासत में लिए गए तीनों का नाम बताने से पुलिस परहेज कर रही है.

एसपी पटना और रांची एनआईए की टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से चकिया के कुअवां गांव में छापेमारी की है. जिसके बाद एनआईए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एनआईए ने मामले में जिला पुलिस से सहयोग मांगा था. किस मामले में छापेमारी हुई है, उसका कारण बताना मुश्किल है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home