HomeBiharबड़ी खबर: दरभंगा में कमला नदी पर बना पुल टूटा, दो हिस्सों...

बड़ी खबर: दरभंगा में कमला नदी पर बना पुल टूटा, दो हिस्सों में बंटा, लोगों को भारी भीड़

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है. जहां पर पुल दो बराबर भागो में बंट गया है. बिहार के दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला नदी पर बना लोहे कापुल दो हिस्सों में टूट गया है. इस घटना में अभी तक किसी के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. बता दें कि यह पुल दरभंगा को पांच जिलों से जोड़ता था.

बताया जाता है कि कुशुश्वरस्थान प्रखंड के सतीघाट और राजघाट सड़क पर बना सहोरबाघाट पुल अचानक सोमवार को टूट गया. इससे आवागमन पूरी तरह ठप गया है. जानकारी के मुताबिक, बालू लदा एक ट्रक इस पुल से होकर गुजर रहा था. इसी दौरान पुल टूटकर दो हिस्सों में बंट गया.

ट्रक अभी भी पुल में फंसा हुआ है. घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच चुकी है. ग्रामीणों की मदद से ट्रक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों की मानें तो इस पुल से होकर आसपास के कई पंचायत का आवागमन होता था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home