HomeBiharरोहतास: मां ने बेटा-बेटी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, एक घर...

रोहतास: मां ने बेटा-बेटी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, एक घर में तीन शव मिलने से मची सनसनी

लाइव सिटीज, रोहतास: बिहार में दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है. सासाराम के गोड़ारी गांव में एक महिला व उसके दो बच्चों का शव शनिवार की रात घर में मिला है. रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिल सकी. मृतका मदन साह की बहू और पोता-पोती हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला ने बेटा और बेटी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने शव मिलने की पुष्टि की है.

मिली जानकारी के अनुसार सासाराम के गोड़ारी गांव मदन साह का परिवार रहता है. रविवार की सुबह उनके घर से तीन शव बरामद किए गए. घटना शनिवार की रात हुई। उस वक्त घर में मदन साह की बहू और पोता-पोती ही थे. रविवार को सुबह वारदात की जानकारी हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के साथ महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

स्थानीय लोगों को कहना है कि मां ने ही अपने बेटे और बेटी की हत्या की है. दोनों की जान लेने के बाद महिला खुद भी फांसी के फंदे से झूल गई. मां ने बच्चों की जान लेकर खुद आत्महत्या क्यों की? यह अभी साफ नहीं हो पाया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home