HomeBiharबिहार विधान सभा के पूर्व विधायक व राजद नेता डा. दाउद अली...

बिहार विधान सभा के पूर्व विधायक व राजद नेता डा. दाउद अली का निधन, मुंबई के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: डुमरांव के पूर्व विधायक दाउद अली का निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें दिल की बीमारी थी और उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी, जिसके कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हो गया।

अली चंद माह से बिमारी हालत में ईलाज रत थे. उनका निधन मुंबई स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो जाने की खबर है. मृत पूर्व विधायक का शव मुंबई से सड़क मार्ग द्वारा उनके पैतृक गांव बक्सर जिला के कठार स्थित आवास पर आने की खबर है

बता दें कि साल 2010 में दाउद अली ने डुमरांव से जेडीयू के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था और राजद के सुनील कुमार को हराया था। दाउद अली को 42,538 वोट मिले थे, जबकि सुनील कुमार को 22,692 वोट मिले थे। वर्ष 2015 तक डुमरांव के विधायक रहे दाऊद अली बाद में टिकट ना मिलने से पार्टी से नाराज हो गए थे और नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले यह नेता पार्टी छोड़कर राजद में शामिल हो गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments