HomeBihar'दो गोली दाग देना है...' केंद्रीय मंत्री की हत्या की धमकी वाले...

‘दो गोली दाग देना है…’ केंद्रीय मंत्री की हत्या की धमकी वाले वीडियो पर युवक गिरफ्तार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को हत्या की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, बिहार के हाजीपुर में शिवरात्रि की शोभायात्रा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय हर साल शिवजी की बारात की अगुवाई करते हैं और शोभायात्रा में भीड़ के साथ बारात में शामिल होते हैं. इसी दौरान उन पर हमला करने की धमकी दी गई.

हर साल की तरह इस बार भी शिव बारात के लिए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का हाजीपुर के शिव बारात में शामिल होने का कार्यक्रम तय है, लेकिन महाशिवरात्रि के इस शिव बारात में शामिल होने से पहले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की हत्या की साजिश के एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. 

वैशाली पुलिस को एक वीडियो मिला, जिसमें एक युवक शोभायात्रा के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नित्यानंद को गोली मार हत्या कर देने की बात कहता दिख रहा था. इस वायरल वीडियो में युवक अपने साथियो से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को गोली मार कर हत्या कर देने की अपनी कई सालों के सपने की सनक बताता दिख रहा है. 

वायरल वीडियो में लड़का कहता है, ‘नित्यानंद राय का सुपारी ले लेते हैं. बैल चलाते रहता है (शिवबारात में).  2 गोली दाग देना है हाजीपुर में. बाप कसम. हमको 3 साल से शिवरात्रि से पहले सपना आता है कि हम नित्यानंद राय को मार दिए.’

वीडियो सामने आने के तुरत बाद वैशाली पुलिस हरकत में आई और पुलिस की कई टीम निकल पड़ी. देर रात होते-होते पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक का नाम माधव कुमार उर्फ माधव झा है. वह वैशाली जिले के गोरौल का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने सांची पट्टी के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है.

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि किस मकसद से यह वीडियो बनाकर वायरल किया गया है. इस वीडियो बनाने में संलिप्त सभी युवक को पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home