HomeBiharबीबीसी दफ्तर में IT की रेड पर भड़के ललन सिंह, PM मोदी...

बीबीसी दफ्तर में IT की रेड पर भड़के ललन सिंह, PM मोदी पर दागे सवाल

लाइव सिटीज, पटना: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली दफ्तर पर आयकर विभाग के सर्वे की खबर है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं. कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है.बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी सर्वे की जानकारी दे दी गई है. इसको लेकर बिहार की राजनीति तेज हो गईं है.

बीबीसी पर चल रही आईटी की रेड को लेकर ललन सिंह ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है. ललन सिंह ने कहा कि ये कैसा लोकतंत्र है? जो भी इनके खिलाफ बोलेगा या लिखेगा, उसका यही हश्र होगा. जिसको भी बोलना या लिखना हो, पहले इन्हें दिखाना होगा, वरना बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा. आखिर सरकारी तोतों का कितना और कब तक दुरुपयोग करेगी?

ललन सिंह ने मीडिया संस्थान पर हो रहे रेड को लेकर नाराजगी व्यक्त की है. मंगलवार की सुबह से ही आयकर विभाग द्वारा  ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन, बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर सर्वे किया जा रहा है. बीबीसी पर ट्रांसफर प्राइसिंग नियमों के तहत गैर-अनुपालन, हस्तांतरण मूल्य निर्धारण मानदंडों का लगातार और जानबूझकर उल्लंघन करने और जानबूझकर मुनाफे की महत्वपूर्ण राशि को डायवर्ट करने का आरोप है. इन्हीं आरोपों की जांच करने के लिए सर्वे आयोजित किए गए हैं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home