HomeBiharभोजपुर में सुबह-सुबह युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

भोजपुर में सुबह-सुबह युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

लाइव सिटीज, भोजपुर: बिहार के भोजपुर में शौच करने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की है. गोली युवक के सिर में मारी गई है. सूत्रों के मुताबिक पूर्व के विवाद में ये हत्या की गई है. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मृत युवक की पहचान 26 वर्षीय नागेश यादव पिता श्री राम सिंह चांदी थाना क्षेत्र रामपुर गांव निवासी के रूप में हुई है. घटना की वजह अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाई है लेकिन कुछ दिन पूर्व अन्य गांव के युवकों से हुए विवाद से जोड़ कर हत्याकांड को देखा जा रहा है. ये घटना उस वक्त हुई जब युवक सुबह शौच करने के लिए घर से निकला था, इसी दौरान बाइक सवार दो लोग आए और युवक के सिर में गोली मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. आनन-फानन में परिजन युवक को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना को लेकर मृतक के भाई ने बताया कि 25 दिन पूर्व पास के गांव जलपुरा के कुछ युवकों के साथ नागेश यादव की मारपीट हुई थी, जिसमें उस पर केस भी किया गया था. आशंका है कि उसी विवाद में उसके भाई की हत्या की गई है. वहीं, सदर अस्पताल में पहुंची पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home