HomeBiharLoksabha Chunav में गोपाल मंडल को क्यों नहीं बनाया गया उम्मीदवार? सब...

Loksabha Chunav में गोपाल मंडल को क्यों नहीं बनाया गया उम्मीदवार? सब बता दिया

लाइव सिटीज, पटना: जदयू विधायक गोपाल मंडल के दावों की हवा निकल गई है। उन्हें बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने उन्हें झटका दे दिया है. भागलपुर सीट से जदयू ने अजय मंडल को मैदान में उतार दिया है.गोपाल मंडल लगातार मीडिया में टिकट को लेकर बयानबाजी कर रहे थे.उन्होंने यह तक कह दिया था कि टिकट उनके पॉकेट में है.

अब इस पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कहा कि मैं जनता दल यूनाइटेड में ही रहूंगा.गोपाल मंडल ने कहा कि सीट जिन्हें भी मिली हो मैं उनके साथ मिलकर प्रचार करूंगा. हमें अपनी पार्टी की मजबूती को ध्यान में रखना है. सीट नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि मेरे लिए पार्टी ने कुछ अच्छा पोस्ट सोचकर रखा होगा.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमको कुछ ऊंचा पोस्ट देंगे. आरजेडी में जाने के सवाल पर कहा कि आरजेडी में कौन जाएगा? मैं आरजेडी  में नहीं जाने वाला हूं. मैं जनता दल यूनाइटेड का फाउंडर मेंबर हूं. जनता दल यूनाइटेड में ही रहूंगा. वहीं इस सवाल पर कि आपने कहा था कि टिकट पॉकेट में रखे थे. इस पर कहा कि किसी ने कुर्ता ही चोरी कर लिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home