HomeBiharनीतीश कुमार के खास मंत्री विजेन्द्र यादव क्यों नाराज हुए? जानिए

नीतीश कुमार के खास मंत्री विजेन्द्र यादव क्यों नाराज हुए? जानिए

लाइव सिटीज, पटना: पटना में जनता दल यूनाइटेड के नेताओं की बैठक में शामिल होने आये ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव को लेकर मीडिया में खबर आई कि वो पार्टी से नाराज हैं. बैठक कक्ष में जाने से पहले बिजेंद्र यादव ने यहां तक कह दिया कि वो जनता दल में नहीं हैं. जबतक बैठक चली वो मीडिया की सूर्खियों में रहे,

वहीं, मीटिंग से बाहर निकलने के बाद उन्होंने अपने उस बयान को मजाक बताया और कहा कि नाराज होता तो बैठक में शामिल होने क्यों आता. दरअसल बैठक में शामिल होने आये बिजेंद्र यादव ने पत्रकारों से कहा , ‘हम जनता दल में नहीं हैं. पता नहीं काहे हमको बुलाए फिर.’

हालांकि, ऊर्जा मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बैठक से निकलने के बाद कुछ और ही बात कही. बिजेंद्र यादव ने कहा कि 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी. पत्रकारों ने जब सवाल किया कि अपने बैठक में जाने से पहले गुस्से में कहा था कि आप जदयू में नहीं है. इस पर उन्होंने कहा कि मैं मजाक में यह बात कही थी. जदयू में नहीं होता तो आता क्यों. समझनेवाली बात है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home