HomeBiharनई पेंशन योजना पर क्या बोल रहे सम्राट चौधरी, किनको मिलेगा फायदा,...

नई पेंशन योजना पर क्या बोल रहे सम्राट चौधरी, किनको मिलेगा फायदा, जानिए

लाइव सिटीज, पटना: केंद्र सरकार ने यूनिफ़ाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) योजना को मंज़ूरी दे दी है. ये जानकारी इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है. इसपर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अपने आप में नरेंद्र मोदी जी की सरकार को धन्यवाद देने का समय है जब उन्होंने इस देश में यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) की घोषणा की है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी कर्मचारी भाइयों को बधाई भी देता हूं और नए स्कीम के माध्यम से उन्होंने वही स्कीम को लाया है जो पुराने पेंशन स्कीम में था 25 साल की नौकरी प्राप्त करते हैं उनका आधा पेंशन मिला करता था तो यह कदम स्वागत योग्य है.

सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वभाविक तौर पर देश के प्रधानमंत्री जी लगातार कैसे भारत श्रेष्ठ हो भारत के चीजें कैसे दुनिया का प्रोडक्ट बनकर निकले इसकी चर्चा लगातार मन की बात में कर रहे हैं. लाखों-लाख लोग करोड़ों लोग इससे जुड़ भी रहे हैं और सबको आशा है कि देश की यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत श्रेष्ठ होगा. आगे उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जानवरों के साथ फ्रेंडली संबंध होने चाहिए

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को मंजूरी दे दी. इस योजना से केंद्र सरकार के लगभग 23 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा. राज्य सरकारों को एकीकृत पेंशन योजना चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home