HomeBiharअनंत सिंह की रिहाई पर क्या बोले तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को...

अनंत सिंह की रिहाई पर क्या बोले तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को भी खूब सुनाया

लाइव सिटीज, पटना: बाहुबली अनंत सिंह को एक-47 मामले में कोर्ट ने बरी कर दिया है. पिछले 8 साल से अनंत सिंह जेल की सजा काट रहे थे। कोर्ट का फैसला आने के साथ ही अनंत सिंह के समर्थकों में खुशी का माहौल है। वहीं अब इस मामले में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब अनंत सिंह जी नीतीश कुमार जी के साथ नहीं थे तो वह अपराधी थे। आज उनके साथ हैं तो रिहा हो गए। इसमें कौन ही बड़ी बात है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी कहां किसी को बचाते हैं और फंसाते हैं। यह तो लोगों को साफ़ दिख रहा है।आप लोग खुद समझ लें कि वह कितना को बचाते हैं और कितना को फंसाते हैं। यही तो काम है उनका। इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे तो बस यही कहना है की लॉ एंड ऑडर की हालत बिहार में खत्म हो गया। मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया। मुख्यमंत्री थक गए हैं। इसने गृह विभाग चल नहीं रहा और बिहार यह चला नहीं पा रहे हैं। यह थका हुआ मुख्यमंत्री के रूप में यह काम कर रहे हैं। इनको बिहार के लोग वापस लाने वाले नहीं हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home