HomeBiharपूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा अपने पुराने घर लौटे, कांग्रेस के बड़े नेता...

पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा अपने पुराने घर लौटे, कांग्रेस के बड़े नेता ने दिलाई सदस्यता

लाइव सिटीज, पटना: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे रामजन सिन्हा वापस पार्टी में आ गए हैं। उन्होंने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान बिहार कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि रामजतन सिन्हा ने 2005 में कांग्रेस छोड़ी थी. कुछ साल बाद फिर से शामिल हुए और 2012 में फिर से पार्टी छोड़ दी थी. अब एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

वहीं, इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. रामजतन सिन्हा ने कहा कि पार्टी में शामिल होकर मैं अभीभूत हूं. घर वापसी पर हमें काफी सम्मान मिला है। यह बात बिल्कुल सही है कि कांग्रेस में नहीं रहकर भी मेरा संबंध कांग्रेस जनों से बना रहा।

आगे उन्होंने कहा कि जब पवन खेड़ा चुनाव के दौरान पटना गए थे।मैं कांग्रेस पार्टी में नहीं था, उस समय भी इनसे मिलना-जुलना और बातचीत होते रहा। आज हमारे प्रदेश अध्यक्ष के प्रयास से घर वापसी संभव हो सका है। हम अध्यक्ष के कामों में पूरी ईमानदारी से सहयोग करेंगे और मेरी जो भी क्षमता है, वो कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में लगाएंगे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home