HomeBiharबिहार में छठ के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी, बढ़ेगी ठंड या पड़ेगी...

बिहार में छठ के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी, बढ़ेगी ठंड या पड़ेगी बारिश? आइएमडी ने कर दिया क्‍लीयर

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार से मानसून की विदाई होने के बाद मौसम में खास बदलाव देखने को मिल रहा है.इन दिनों प्रदेश में पछुआ का प्रवाह बना है इसकी गति चार से पांच किमी प्रति घंटा है.अब सभी के मन में केवल एक सवाल है कि छठ के दौरान मौसम आखिर कैसा रहेगा? बारिश तो नहीं होने वाली है? ठंड तो नहीं बढ़ेगी?

मौसम विज्ञानियों की मानें तो बीते तीन दिनों से प्रदेश में पछुआ के प्रवाह से राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों के पारे में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है.गया के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। 25 अक्टूबर को गया का न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस था वहीं शुक्रवार को यह 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञानी की मानें तो आने प्रदेश के अन्य हिस्सों में एक से दो डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। प्रदेश में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री औसत न्यूनतम तापमान बने रहने के आसार हैं.मौसम विज्ञानियों की मानें तो हवा की गति कम होने के कारण अगले दो दिनों में छठ घाटों पर आंशिक धुंध की स्थिति देखी जा सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार छठ के मौके पर मुख्य रूप से मौसम साफ रहेगा.सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होगा.मौसम विज्ञान केंद्र ने छठ पर्व को लेकर बताया कि पहला अर्घ्य 30 अक्टूबर को राजधानी व प्रदेश का न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस व 31 अक्टूबर को तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home