HomeBiharऔरंगाबाद में छठ प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर में आग, बुझाते समय...

औरंगाबाद में छठ प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर में आग, बुझाते समय विस्फोट में 34 घायल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के औरंगाबाद ज़िले में नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज तेली मोहल्ला में शनिवार की अहले सुबह अचानक लगी आग के दौरान अनिल गोस्वामी के घर में गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया.सिलेंडर विस्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 34 नागरिक घायल हो गए. बताया जाता है कि घर में छठ का प्रसाद बन रहा थ. गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग लग गई.

गंभीर रूप से घायल दो दर्जन को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है.14 की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जाती है.पंकज वर्मा समेत कई अन्य लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.बताया जाता है कि अनिल गोस्वामी के घर छठ का प्रसाद बन रहा था.गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग लग गई.घरवालों के द्वारा शोर मचाने के बाद मोहल्ला के नागरिक पहुंचे.

घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस पहुंची। आग बुझाने की कोशिश किए परंतु आग पर काबू नहीं हो पाया.ततः सिलेंडर गर्म होकर विस्फोट कर गया.स्फोट में पांच पुलिसकर्मी समेत 34 लोग घायल हो गए.घर मे फैली आग पर अग्निशमन टीम के द्वारा काबू पा लिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home