HomeBiharJDU के 'टेंपो वाले सांसद' का अनोखा चुनाव प्रचार, ऑटो लेकर कैंपेन...

JDU के ‘टेंपो वाले सांसद’ का अनोखा चुनाव प्रचार, ऑटो लेकर कैंपेन पर निकले NDA प्रत्याशी दुलार गोस्वामी

लाइव सिटीज, कटिहार: कटिहार से जेडीयू प्रत्याशी और मौजूदा सांसद दुलार चंद्र गोस्वामी का अनोखा चुनाव प्रचार देखकर हर कोई हैरान है। वैसे दुलार चंद्र को ‘टेंपो वाले सांसद’ भी कहा जाता है। दरअसल 80 के दशक में दुलार चंद्र पटना की सड़कों पर टेंपो चलाते थे। इसलिए इस बार भी उन्होने टेंपो से ही चुनाव प्रचार का आगाज किया। और पार्टी कार्यकर्ताओं को ऑटो में बैठाकर चुनाव कैंपेन पर निकल पड़े।

ऑटो से अनोखे चुनाव प्रचार को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होने कहा कि टेंपो वाला जो चालक होता है, उसका काम यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाना होता है। जब पैसेंजर को मंजिल तक पहुंचा सकते हैं तो फिर देश और समाज के लिए जो काम है, उसको भी अंजाम तक पहुंचा सकते हैं।

दुलार ने कहा चाहे वो पायलट हो, रिक्शा चालक हो, रेल चालक हो सबका काम यात्रियों को सही सलामत मंजिल तक पहुंचाना होता है। यही बात मेरी लिए प्रेरणा बनी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home