HomeBiharमीडिया से बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रयागराज में कांड हो चुका...

मीडिया से बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रयागराज में कांड हो चुका है, थोड़ा दूरिए बनाकर रखिए

लाइव सिटीज, बेगुसराय: प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद अब तमाम राजनीतिक लोग भी सतर्क हो गए हैं. बिहार में बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने तो मीडिया के सामने रविवार को अपना डर भी जाहिर कर दिया. उन्होंने मीडिया कर्मियों को थोड़ा दूरी बनाकर रहने और सलीके से सवाल जवाब करने को कहा.

सांसद गिरिराज सिंह बिहार में हो रहे बागेश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरोध पर अपना बयान दे रहे थे, इस दौरान काफी संख्या में मीडिया कर्मी पहुंचे थे और उनका बयान लेने के लिए धक्का मुक्की कर रहे थे.वहीं निकट आ रहे मीडिया कर्मियों को थोड़ा दूरी बनाकर रहने को कहा.इस मौके पर उन्होंने विरोधियों को चेतावनी दी कि वह सनातनियों को ना ललकारें. 

सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि यह भगवान राम की तपोस्थली है. इसलिए विरोधियों से उनकी अपील है कि वह सनातनियों को ना ललकारें.अन्यथा जिस दिन हनुमान जी का बानरी सेना जाग जाएगी, इन सभी लोगों की सेना चुप हो जाएगी.

वहीं बिहार के मंत्री द्वारा बागेश्वर महाराज का कार्यक्रम नहीं होने देने के बयान पर उन्होंने कहा कि वह खुद उस समय मौके पर रहेंगे. उनके साथ रामकृपाल यादव भी मौजूद रहेंगे. विरोधियों को पुरजोर जवाब दिया जाएगा. इस संबंध में जब उनसे पूछा गया कि यह किस तरह का जवाब होगा तो गिरिराज सिंह ने इसका भी अपने अंदाज में जवाब दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home