HomeBiharकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे तेजप्रताप यादव का तंज, कहा...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे तेजप्रताप यादव का तंज, कहा – बिहार में दंगा फसाद कराने आए हैं गृहमंत्री

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। मधुबनी के झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाह अररिया के जोगबनी में सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अमित शाह पर तीखा हमला किया है और उन्हें रास्ता काटने वाली बिल्ली बता दिया है।

तेजप्रताप ने कहा है कि अमित शाह के बिहार आने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अमित शाह बिहार में दंगा फसाद कराने के लिए आते हैं। जिस तरह से बिल्ली रास्ता काट देती है उसी तरह का काम अमित शाह करते हैं। बिहार में जिस तरह से हमलोग काम कर रहे हैं, वो बाधा डालने के लिए बिहार आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार और देश की जनता बेवकूफ नहीं है वह सभी चीजों को देख रही है। सीमांचल में महागठबंधन की मुश्किल बढ़ने के सवाल पर तेजप्रताप ने कहा कि जो महादेव का भक्त होगा उसे क्या परेशानी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home