HomeBiharकेन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची गया, देव घाट पर किया अपने...

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची गया, देव घाट पर किया अपने पूर्वजों का पिंडदान

लाइव सिटीज, गया: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विष्णुपद प्रसिद्ध देवघाट पर किया पिंडदान, अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए किया पिंडदान व तर्पण, विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना किया. पहली बार गया पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए देवघाट पर पिंडदान व तर्पण किया. करीब 20 मिनट तक चली पिंडदान के बाद उन्होंने फल्गु नदी में तर्पण किया.जिसके बाद वह विष्णुपद मंदिर में जाकर अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की.

इस दौरान देव घाट पर पिंडदान करने के बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में विष्णुचरण के पास सभी परिजनों के साथ विष्णुचरण का दर्शन किया. पिंडदान के बाद विष्णुपद मंदिर प्रबंधाकरिणी द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया. वहीं, इस दौरान प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे.

वहीं, पिंडदान करा रहे गया के गयापाल पंडा दीपू भैया ने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने माता- पिता के साथ पहुंची. उन्होंने देव घाट पर पूर्वजो का पिंडदान किया. आज यह अक्षवाट पर भी पिंडदान करेंगी और ब्राह्मणो का भोजन भी करायेंगी. उसके बाद पण्डाजी से सुफल लेकर अपने कार्य को पूरा करेंगी. गया पाल पंडा ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहली बार गया आई हैं.

बता दें कि पूरी दुनिया से लोग गया में पिंडदान करने पहुंचते हैं. इस साल विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला बीते 9 सितंबर को शुरू हुआ था, जिसका समापन 25 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ हो गया. वहीं, इस साल देश-विदेश से लगभग 12 लाख तीर्थयात्री गया में पहुंचकर अपने पितरों का पिंडदान तर्पण और कर्मकांड को पूरा किया. इसके लिए खास व्यवस्था भी की गई थी. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home