HomeBiharसिवान में ऑर्केस्ट्रा डांसर ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

सिवान में ऑर्केस्ट्रा डांसर ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

लाइव सिटीज, सिवान: जिले के जामो थाना इलाक़े के माधोपुर मे शुक्रवार की सुबह कोलकाता के श्यामनगर की रहने वाली एक डांस गर्ल की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. बताया गया कि लड़की ने जहर खाकर अपनी जान दी है. लड़की के साथी बॉन घोष ने बताया की वह अपनी एक सहयोगी डांस गर्ल के साथ रात में सोई थी. उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद सुबह पता चला कि लड़की ने जहर खा ली है. उसे आनन-फानन में सीवान के सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतिका का नाम नंदनीदास बताया जा रहा है. उसकी उम्र तकरीबन 26 साल थी. वह पश्चिम बंगाल कोलकाता के श्याम नगर की रहने वाली थी. बताया जाता है कि जामो थाना के माधोपुर के आर्केस्ट्रा संचालक सुजीत भाई के पास वह डांस गर्ल का काम करती थी. सुबह जब लड़की की मौत हुई तभी से आर्केस्ट्रा संचालक फरार है. इससे स्पष्ट हो रहा कि इसके मौत के पीछे कुछ और भी कारण हो सकता है जिसकी संचालक सुजीत को जानकारी है. तभी वह पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया है.

सुबह सुबह बॉडी को सदर अस्पताल पहुंचा कर लोग भाग गए थे. कुछ देर बाद मृतिका के साथ आर्केस्ट्रा में काम करने वाले उसके साथी जो कि बंगाल के ही रहने वाले हैं उन्होंने ही सारी बातों की जानकारी दी है. सवाल यह है कि उसके साथ रहने वाली डांस गर्ल कौन है. किस बात को लेकर रात में नंदनीदास व उसके बीच विवाद हुआ. पुलिस सबकी बारीकी से जांच करके पता लगाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home