HomeBiharबेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत, 2...

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 2 की दर्दनाक मौत, 2 की हालत नाजुक, मची चीख-पुकार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का क़हर देखने को मिला है, जहां बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार 4 लोगों को रौंद दिया है। इस हादसे में बच्ची समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वहीं, इस घटना में 2 लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये हैं।

ये घटना गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के पास NH-27 पर हुई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। फिलहाल गंभीर रूप से जख्मी दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home