HomeBiharकैमूर में अनियंत्रित ईंट लदे ट्रैक्टर ने मां-बेटी को रौंदा, एक की...

कैमूर में अनियंत्रित ईंट लदे ट्रैक्टर ने मां-बेटी को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत

लाइव सिटीज, कैमूर: बिहार के कैमूर में ईंट लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित ने मां और बेटी को रौंद दिया. मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती है. यह हादसा दुर्गावती में दरौली के समीप नेशनल हाईवे दो के पास हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतका महिला की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के उधपुरा गांव निवासी रमेश यादव की पत्नी 51 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में हुई है.जबकि गंभीर रूप से घायल पुत्री रेनू कुमारी बताई जा रही हैं. घटना की जानकारी मिलते ही एनएचआई विभाग की टीम व स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में थाने ले आई है.

एनएचआई विभाग की टीम व स्थानीय पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए एंबुलेंस से दुर्गावती पीएचसी पहुंचाया.चिकित्सकों ने घायल युवती का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home