HomeBiharगया में सड़क हादसे में पूर्व मुखिया अजीत यादव समेत दो की...

गया में सड़क हादसे में पूर्व मुखिया अजीत यादव समेत दो की मौत, दो गंभीर, झारखंड से लौट रहे थे सभी

लाइव सिटीज, गया; जिले के मगध मेडिकल थाना अंतर्गत हारियो के समीप बीती देर रात को एक डंपर वाहन ने स्कार्पियो वाहन में पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में चार पहिया वाहन में सवार दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

जानकारी के अनुसार गया के नगर प्रखंड के एक पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत यादव झारखंड के हजारीबाग गए हुए थे. झारखंड के हजारीबाग से वे गया स्थित अपने घर लालगंज को लौट रहे थे. इसी क्रम में घर पहुंचने से चंद किलोमीटर पीछे ही एनएच 83 पर एक डंपर वाहन ने पूर्व मुखिया के स्कॉर्पियो को पीछे से ठोकर मार दी.

घटना के बाद डंपर चालक वाहन को भगा ले जाने में सफल रहा. वहीं डंपर के जोरदार धक्के से स्कॉर्पियो में सवार पूर्व मुखिया अजीत यादव और संतोष यादव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक दोनों मगध मेडिकल थाना के लालगंज गांव के रहने वाले थे.

वहीं, घटना की जानकारी होते ही गांव में चित्कार का आलम हो गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. अजीत यादव एक युवा प्रतिनिधि के रूप में उभर कर सामने आए थे. ऐसे में उनकी इस तरह से दर्दनाक मौत से लोग स्तब्ध हैं. नगर प्रखंड के पंचायत में उनकी काफी सक्रियता बनी हुई थी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home