HomeBiharनालंदा में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक ही...

नालंदा में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक ही परिवार की दो बच्चियों की मौत, परिजनों का रो रोकर बूरा हाल

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: नालंदा में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई है. यह घटना मंगलवार की सुबह की है. दोनो बच्चियों की पहचान शेखपुरा जिला के फिरंगी बिगहा गांव निवासी लंबू बिंद की 8 वर्षिय पुत्री ज्योती कुमारी है रहुई थाना क्षेत्र के सोसंदी गांव निवासी जयगोबिंद जमादार के 10 वर्षीय पुत्री जुली कुमारी के रूप में हुई है. दोनो एक ही परिवार की है. ये दोनों आपस में मौसेरी बहन है.

दोनों बच्चियों की मौत की सूचना मिलने के बाद आस- पास बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई है. महेश यादव ने इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि तीज पूजा समाप्त होने पर गैरा गौरी की मूर्ती को डूबाने आयी थी. मूर्ति विसर्जन के लिए गांव से पूर्व हेट खंद्धा स्थित तालाब में 5 बच्ची आई थी.

मूर्ती विसर्जन के क्रम में 5 बच्ची गहरे खाई में चली गई. इसी क्रम में पांच बच्ची डूबने लगी.आस पास के खेत की सिचाई कर रहे किसान डूबते हुए बच्ची को देख हल्ला करने लगे. उसकी आवाज सुनकर आस पास के किसान वहां पहुंचकर 3 बच्ची को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिए. जबकि 2 बच्ची के पानी में डूबने से मौत हो गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home