लाइव सिटीज, जमुई: सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चियों की जान चली गई। कुमार गांव के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चियां पूजा कर लौट रही थीं। इसी दौरान कुमार गांव के पास एक बेकाबू ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बच्चियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दो बच्चियों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।फिलहाल, दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारी, ट्रक चालक की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
