HomeBiharआज है कार्तिक पूर्णिमा, जानें स्नान-दान समय और चंद्र ग्रहण पूर्व करें...

आज है कार्तिक पूर्णिमा, जानें स्नान-दान समय और चंद्र ग्रहण पूर्व करें ये काम

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: कार्तिक पूर्णिमा आज 08 नवंबर दिन मंगलवार को है. आज के दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. इस वजह से काफी लोगों के मन में प्रश्न है कि चंद्र ग्रहण के दिन कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान, व्रत और पूजा पाठ किया जाएगा या नहीं. चंद्र ग्रहण के कारण यह प्रभावित तो नहीं होगा क्योंकि ऐसे समय में मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं. इन सभी प्रश्नों का जवाब जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से. यह भी जानें कि कार्तिक पूर्णिमा का स्नान-दान समय क्या होगा?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 07 नवंबर दिन सोमवार को शाम 04:15 पीएम से शुरू हो रही है. यह 08 नवंबर दिन मंगलवार को शाम 04:31 पीएम तक मान्य रहेगी. उदयातिथि के आधार पर कार्तिक पूर्णिमा 08 नवंबर को है. इस दिन ही कार्तिक पूर्णिमा का स्नान और व्रत होगा.

कार्तिक पूर्णिमा का स्नान और दान कार्य प्रात:कालीन मुहूर्त में होता है. ऐसे में आप ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:06 बजे से लेकर सुबह 05:57 तक में या सूर्योदय के बाद स्नान दान कर सकते हैं. इस दिन चंद्र ग्रहण भी है. लेकिन कार्तिक पूर्णिमा का स्नान चंद्र ग्रहण से प्रभावित नहीं होगा. कार्तिक पूर्णिमा का स्नान और दान आप चंद्र ग्रहण के सूतक काल के प्रारंभ होने से पूर्व कर सकते हैं. जो लोग कार्तिक पूर्णिमा का व्रत रखते हैं, वे लोग भी पूजा पाठ सूतक काल से पूर्व कर सकते हैं. इसमें कोई दोष नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home