HomeBiharआज वैशाली में 'समाधान' यात्रा करेंगे सीएम नीतीश, यह होगा पूरा कार्यक्रम

आज वैशाली में ‘समाधान’ यात्रा करेंगे सीएम नीतीश, यह होगा पूरा कार्यक्रम

लाइव सिटीज, वैशाली: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा के दौरान वैशाली पहुंचेंगे. इस दौरे के लिए सीएम के यहां पहुंचने के पहले सारे कार्यक्रम की रूपरेखा सामने आई है. जिले के भगवानपुर प्रखंड व गोरौल प्रखंड के अलावे और भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस मौके पर जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मुस्तैदी से सभी कामों को निपटा रहे है. वहीं जदयू के नेता और कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है

वैशाली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  के आगमन को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है. कार्यक्रम वाले इलाके के जितने भी सड़कें टूटी हुई थी. उन सड़कों का मरम्मत किया गया है. कार्यक्रम स्थल पर गांव में बैनर भी लगा दिया गया है.

इस मौके पर जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मुस्तैदी से सारे छूटे हुए सभी कामों को निपटाने में लगे हुए हैं. इसके साथ ही जदयू नेता और कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं. इसी बीच नीतीश कुमार के कार्यक्रम की मिनट टू मिनट जानकारी सामने आई है.

इस कार्यक्रम के तहत दिन के 11 बजे पटना से सड़क मार्ग द्वारा महात्मा गांधी सेतु से मुख्यमंत्री हाजीपुर पहुंचेंगे. जहां से सराय होते हुए भगवानपुर प्रखंड के हुसैना पंचायत गांव में उनका आगमन होगा. यहां लोगों से बातचीत कर सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे. जिसके बाद उनका अगला पड़ाव गोरौल प्रखंड के कटारमाला पंचायत में होगा. जहां बिहार सरकार के द्वारा कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home