HomeBiharकटिहार में भाजपा नेता की हत्या मामले में तीन लोग हिरासत में,...

कटिहार में भाजपा नेता की हत्या मामले में तीन लोग हिरासत में, तारकिशोर प्रसाद ने DGP से की बात

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: कटिहार के बलरामपुर प्रखंड के तेलता ओपी क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थिति जिला पार्षद सह भाजपा नेता संजीव मिश्रा को उनके घर पर दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी. गोली की आवाज सुनकर जब परिजन बाहर आये और उनके लहुलुहान शरीर को सीधे किया तो उनकी मौत हो गयी थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है

हत्या की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए शव को मुख्य मार्ग पर रखकर आगजनी करते हुए सड़क जामकर आवागमन पूर्ण रूपेण ठप कर दिया. उसके पश्चात आक्रोशित तेलता ओपी पहुंचे व थाना मे जमकर तोड़फोड़ की तथा वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इतना ही नहीं पुलिस पदाधिकारी पर भी हाथापायी की

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संजीव मिश्रा 2016 में जिला परिषद सदस्य बने थे. शुरू से ही वह भाजपा से जुड़े थे. वह अविवाहित रह कर समाजसेवा में जुड़े थे. तीन भाई बहनों में सब से बड़े थे. पिता का कुछ वर्ष पहले देहांत हो गया है. बुढी मां का रो-रोकर बुरा हाल है. समाजसेवा करने के कारण सभी समुदाय में वह काफी लोकप्रिय थे.

तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि संजीव मिश्रा पर पूर्व में भी अपराधियों द्वारा कातिलाना हमला किया गया था. सरकार स्व मिश्रा के हिफाजत में न केवल नाकाम रही. बल्कि उस क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने में भी बिल्कुल अक्षम साबित हो रही है. उन्होंने दूरभाष पर पुलिस महानिदेशक पटना, पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया एवं पुलिस अधीक्षक कटिहार से वार्तालाप कर स्व मिश्रा के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home