HomeBiharइन दो IAS अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार, दी बड़ी जिम्मेदारी

इन दो IAS अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार, दी बड़ी जिम्मेदारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में खेल विभाग के गठन के बाद नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और दो IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दे दी है। खेल विभाग के गठन की मंजूरी मिलते ही अब इस विभाग में दो बड़े अफसरों की तैनाती कर दी गई है।

खेल विभाग के गठन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव बी. राजेन्दर को खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, ब्रेडा के MD महेन्द्र कुमार को खेल निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गौरतलब है कि खेल विभाग के गठन के बाद अब कुल 45 विभाग होंगे।

नीतीश सरकार द्वारा अब खेल विभाग के गठन के बाद बिहार में स्पोर्ट्स कल्चर को बढ़ावा देने के लिए कई काम किए जाएंगे। साथ ही खिलाड़ियों के कल्याण से संबंधित कार्य भी होंगे। बिहार में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ावा दिया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके इसके साथ ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से संबंधित कार्य भी किए जा सकेंगे। साथ ही खेल से संबंधित संस्थाओं का भी गठन किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home