HomeBiharमल्लिकार्जुन खड़गे पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

मल्लिकार्जुन खड़गे पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मालदीप मामले को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए जाने पर जोरदार हमला किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि खड़गे साहब, दुनिया में लोग मोदी के विदेश नीति का लोग लोहा मान रहे हैं। अगर आपको विदेश नीति समझ में नहीं आता है तो कनाडा के जस्टिन टुडो से पूछ लीजिए कि क्या है भारत की विदेश नीति।

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मोदी की विदेश नीति अगर पूछना हो तो आप देख लीजिए रुस और यूक्रेन में जिस समय झगड़ा हो रहा था तो वहां से 50000 विद्यार्थियों को निकालने के लिए सीज फायर हुआ। आपको अगर ज्ञान देना है तो पिछले 10 साल का देखें कि आपने क्या किया था और अभी क्या हो रहा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि आज दुनिया का हर देश अमेरिका, रुस, जापान, फ्रांस सभी हमारे प्रधानमंत्री से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, यही है विदेश नीति। विदेश नीति देखना हो तो देखिए कि जी-20 में किस तरह से अफ्रीकन देश को मोदी जी ने लाया, यह विदेश नीति है। उन्होंने बताया कि अभी आपके समझ में नहीं आएगा कि विदेश नीति क्या है।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही मालदीप मामले को लेकर खड़गे ने कहा था कि मोदी की विदेश नीति गड़बड़ है जिस वजह से पड़ोसी देशों से उनके रिश्ते खराब हैं और मालदीप को लेकर मोदी की गलती की वजह से यह पूरा मामला हुआ था। इसी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खड़गे और कांग्रेस के विदेश नीति पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी की विदेश नीति ऐसी है कि जहां आज कई देशों के राजनेता हाथ मिलाने के लिए आगे आते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home